वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। गोला दीनानाथ मंडी में सूखे मेवे का कारोबार करने वाले दुर्गा केजरीवाल ने कोतवाली थाने में पांच लाख रुपये का मेवा लेकर लापता होने की तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। लंका निवासी व्यापारी दुर्गा केजरीवाल ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च को उन्होंने लहरतारा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी इरशाद को आठ बंडल सूखा मेवा दिल्ली भेजने के लिए सौंपा था। इस दौरान माल के साथ जीएसटी और ई-वे बिल भी दिया, लेकिन एक सप्ताह बाद भी माल दिल्ली नहीं पहुंचा, तो चिंता हुई। ट्रांसपोर्ट कंपनी में जानकारी लेने पर पता चला कि कर्मचारी इरशाद को करीब 10 दिन पहले ही गलत गतिविधियों के कारण नौकरी से निकाला जा चुका है। इसके बाद जब व्यापारी ने इरशाद के किराए के घर पहुंचा तो पता चला कि कमरा बंद कर गायब है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है।

हिं...