बदायूं, मई 6 -- गल्ला व्यापारी रोहितास गुप्ता के पुत्र पीयूष गुप्ता के बैग से मंडी गेट पर पांच लाख का नोटों का एक बंडल किसी तरह गिर गया। जो की हरिओम नाम के दूसरे व्यापारी को मिल गया था। जिस व्यापारी ने जानकारी होने पर ईमानदारी का परिचय देते हुए वापस कर दिया। मंगलवार को उझानी के गल्ला व्यापारी रोहिताश गुप्ता के पुत्र पियूष गुप्ता नगर की आईसीआईसीआई बैंक शाखा से 25 लाख रुपए निकाल कर गल्ला आढ़त की दुकान पर जा रहे थे। तभी किसी तरह उनके बैग से मंडी गेट पर ही नोटों का पांच लाख रुपये का एक बंडल गिर गया। यह भी पढ़ें- 3.10 लाख रुपये लौटाने से मुकरा व्यापारी जब आढ़त पर पहुंचे तो एक बंडल गायब देख होश उड़ गए। इसकी जानकारी होने पर हरिओम गुप्ता जिन्हें नोटों का बंडल मिला था लेकर आढ़त पर पहुंचे और उन्हें वह बंडल सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...