हापुड़, फरवरी 28 -- दहेज में पांच लाख रुपये और एक कार की मांग पूरी नहोने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने विवाहिता का गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णगंज नई आबादी निवासी फरीन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह छह अप्रैल 2019 को जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के नई आबादी निवासी खालिद उर्फ साजिम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में पिता ने अपनी सामर्थ्य से अधिक करीब दस लाख रुपये खर्च किए, इसके बावजूद पति खालिद उर्फ साजिम, ससुर ननवा, सास शकीला, ननद सितारा तथा देवर साजिद और आबिद पांच लाख रुपये और एक कार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.