कानपुर, जनवरी 28 -- पुराने गंगा पुल के बगल से फोरलेन का नया गंगा पुल बनेगा। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर निर्माण का भूमिपूजन किया। लगभग 1200 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर फोरलेन का होगा। इस पुल को बनाने की समयावधि जून-2028 (30 महीने) तय की गई है। फोरलेन के इस पुल के बनने से कोई पांच लाख आबादी को राहत होगी। इसके साथ ही कैंट से लखनऊ या उन्नाव जाने का एक और सुगम रास्ता मिलेगा। यह पुल पुराने गंगा पुल के पास ही बनेगा। रमेश अवस्थी ने कहा कि यह पुल वर्षों से क्षेत्रवासियों की मांग रही है, जिसे आज साकार किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना को मजबूत करने का कार्य निरंतर हो रहा है। यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि यह परियोजना कानपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.