जौनपुर, मई 7 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच लघु सेतु और 93 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए विधायक रागिनी सोनकर ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा है। उक्त सभी कार्य 2026-27 की कार्य योजना में शामिल किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र से गुजरी बसही नदी के वामी चिताव मार्ग पर और महुआरी बनकट मार्ग, पोहा के डिग्गी नाले, बबुरी गांव बेलौना के बीच परसुआ नाले और गद्दोपुर के घुड़साल नदी पर लघु सेतु का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से गुजरे 93 मार्गों पर पक्की सड़क बनाई जाएगी। विधायक रागिनी सोनकर ने इस बाबत 30 अप्रैल को प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...