कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर, संवाददाता। डॉक्टर को दिखाने के लिए गूगल सर्च इंजन पर नंबर खोजना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। गूगल से मिले नंबर पर कॉल करने पर साइबर ठग ने पांच रुपये का टोकन लेकर नंबर लगाने की सलाह दी। पीड़ित ने पांच रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिया। साइबर ठग ने पीड़ित के दो बैंक खातों से 11.44 लाख रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित 12 माह तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत के बाद नजीराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कौशलपुरी निवासी विष्णु मोहन ठक्कर ने बताया कि बीते साल अस्वस्थ होने के कारण 16 मार्च 2025 को उन्होंने सनातन धर्म चिकित्सालय में कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर उन्होंने गूगल सर्च इंजन पर चिकित्सालय सर्च किया। उससे मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क कर डॉक्टर के बारे में पूछा, तो उन्हें दूसरे ...