देवरिया, दिसम्बर 2 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेसर में सोमवार की दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही व्यक्ति की पांच रिहायशी झोपड़ियां उसमें रखा जेवरात व नकदी सहित करीब पांच लाख का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से पंपिंग सेट चला कर आग पर काबू पाया। बाद में दमकल भी पहुंच गया। ग्राम खड़ेसर निवासी बैरिस्टर चौहान पुत्र राम रतन चौहान गांव के बाहर पांच रिहाइशी झोपड़ियां डालकर वर्षो से परिवार सहित रहते है। उनकी बेटी प्रेम शिला की शादी 22 जनवरी को होना है। वह अपने परिवार के पुरुषों और रिश्तेदारों के साथ सोमवार को ही वरछा लेकर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें खबर मिली कि उनके घर में आग लग गई है। वे लौट आए। आग लगने से घर में रखे शादी के लिए 65 हजार रुपए नकद एवं बिटिया की शादी हेतु बनाकर रखे गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.