भभुआ, जून 12 -- कैमूर जिले का अधौरा-भगवानपुर पथ उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार व छत्तीसगढ़ को जोड़ता है। इसी पथ से लोग उक्त राज्यों के विभिन्न जिलों में आवागमन करते हैं। क्योंकि इससे कम दूरी पड़ती है। कैमूर जिले के व्यवसायी भी इस मार्ग का उपयोग कर उत्तर प्रदेश से सामग्री की खरीदारी करने जाते हैं। बताया गया है कि इस सड़का का चौड़ीकरण करने की मांग काफी दिनों से उठ रही है। अभियंताओं की टीम ने इस पथ का सर्वे भी किया था। लेकिन, फाइल कहां दब गई किसी को पता नहीं चला। सुभाष राम ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि वह उस फाइल को खोजवा कर पथ चौड़ीकरण की दिशा में पहल करें, ताकि दुर्घटना कम हो सके। यह भी पढ़ें- पांच राज्यों को जोड़ता है अधौरा-भगवानपुर पथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...