नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच इंडिया गठबंधन के घटकदलों में दरार पड़ती दिख रही है। कांग्रेस ने उसके, डीएमके और चुनाव आयोग के बीच कथित समझौते को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर आपत्ति जताई है। पार्टी ने ममता को भाजपा के साथ उनके गठबंधन की भी याद दिलाई है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी का हालिया बयान गैर जिम्मेदाराना और निंदनीय है। कहा कि इस वक्त विपक्ष को भाजपा के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। इस तरह के निराधार आरोप सामूहिक संघर्ष को कमजोर करते हैं। टैगोर ने तृणमूल कांग्रेस का भाजपा के साथ गठबंधनों का भी जिक्र किया। कहा कि 2004 में ममता बनर्जी आरएसएस और भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने कहा कि बिना तथ्यों के गठबंधन के सहयोगियों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.