पांच युवक अवैध हथियार के साथ धराए
देवघर, जून 7 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार पांच युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। युवकों के पास से एक पिस्टल, कई मोबाइल, शराब की बोतलें और एक कार बरामद की गई है। घटना के बाद पुलिस सभी युवकों से गहन पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार घटना शुक्रवार रात लगभग 11:30 से मध्य रात्रि 12 बजे के बीच की है। बताया जाता है कि देवघर कॉलेज के समीप पुलिस को संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच कर सवार पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। जांच में कार से एक अवैध पिस्टल, कई मोबाइल फोन और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि कार सवार सभी युवक नशे की हालत में थे। बताया जा रहा है कि सभी युवक कार से रिखिया थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.