पांच युवकों ने युवती को अगवा कर किया सामूहिक रेप का प्रयास
लखनऊ, जुलाई 1 -- दुबग्गा में पांच युवकों ने एक युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी मुंह दबाकर युवती को उठाकर गोमती के पास लाए और फिर खींचकर नदी में ले गए। किसी तरह शोर मचाकर पीड़िता इज्जत बचाकर वहां से भागी। पीड़िता ने मंगलवार को दुबग्गा थाने में तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुबग्गा थानाक्षेत्र के निवासी युवती 29 जून की दोपहर गांव से कुछ दूरी पर स्थित गोमती नदी के पास कुछ काम से गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के आकाश, विनोद, दीपक व दो अज्ञात लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपी उसे अगवा कर नदी किनारे ले गए। इसके बाद आरोपी उसे खींचकर गोमती में ले गए। किसी तरह पीड़िता ने धक्का देकर शोर मचाया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। किसी तरह आबरू बचाकर पीड़िता घर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.