फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- फरिहा क्षेत्र में सोमवार की शाम आंधी के दौरान पेड़ टूटने से ई रिक्शा के दबने से हुए हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के आदेश सभी का मध्य रात्रि में ही पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शवों को लेकर परिजन और रिश्तेदार चले गए। मृतकों के गांवों में मंगलवार की सुबह सभी का अंतिम संस्कार कराया गया। रिश्तेदार और गांवों के लोग अब मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने में लगे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में आंधी-पानी ने ढाया कहर, फिरोजाबाद में ई-रिक्शा पर पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौतहादसे का विवरण एटा के अवागढ़ से फरिहा के बटोलर तक की बैठी सवारियों को लेकर आ रहा ई रिक्शा सोमवार की शाम को आए तेज आंधी के दौरान गिरे भारी भरकम पेड़ की चपेट में आकर पूरी तरह दब गया था। ग्...