बागेश्वर, मार्च 13 -- जिले में में सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के तहत औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औषधि निरीक्षक बागेश्वर और स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान कुल पांच मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों पर वैध लाइसेंस, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं की बिक्री, सीसीटीवी कैमरे और उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था की गहन जांच की गई। टीम ने एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित रखरखाव और मनः प्रभावी औषधियों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की। मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे केवल पंजीकृत एवं लाइसेंस प्राप्त होलसेलर से ही दवाइयां खरीदें। किसी भी दवा की गुणवत्ता पर संदेह होने पर तत्काल औषधि प्रशासन को सूचित करने को कहा। साथ ही, मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.