मोतिहारी, अप्रैल 5 -- तुरकौलिया, निसं। थाना क्षेत्र के शंकर सरैया परसौना गांव में जहरीली शराब ने एक और परिवार को उजाड़ दिया। योद्धा मांझी उर्फ जोधा मांझी की मौत ने पूरे गांव को गहरे शोक में डूबो दिया है। भरा-पूरा परिवार रखने वाले योद्धा अब अपनों को छोड़कर सदा के लिए चले गए, जिससे घर में मातम का माहौल है। योद्धा मांझी पांच पुत्रों के पिता थे। उन्होंने अपने तीन बेटों ब्रह्मादेव मांझी, बासुदेव मांझी और धरमदेव मांझी की शादी कर दी थी। वहीं दो बेटे, मुन्ना और झुन्ना, की शादी करने का सपना उनके मन में अधूरा ही रह गया। वे अक्सर गांव में अपने छोटे बेटों के विवाह की चर्चा किया करते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी रविवार को मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.