मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अभ्यर्थियों ने पांच में से एक भी विकल्प नहीं भरा तो निगेटिव मार्किंग होगी। अभियोजन अधिकारी की परीक्षा को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग ने यह निर्देश जारी किया है। परीक्षा 15 जुलाई को जिले के 13 केंद्रों पर होगी।

परीक्षा की तैयारियाँ डीएम ने कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों व केन्द्राधीशकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि पूरी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। दूसरी पाली में भी जांच कर ही अभ्यर्थियों को फिर से प्रवेश दिया जाएगा। दोनों पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद ही अभ्यर्थी केन्द्र से बाहर निकल सकेंगे। परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले तक प्रवेश दिया जाएगा। केन्द्राधीशकों को निर्देश दिया गया है कि यदि प्रवेशपत्र...