पटना, फरवरी 19 -- पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मैट्रिक परीक्षा में देरी के कारण छात्रा को परीक्षा नहीं दिए जाने और उसके द्वारा आत्महत्या के मामले पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि पांच मिनट की देरी के कारण परीक्षा से वंचित करना अपराध है। गुरुवार को विधान परिषद परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि छात्रा ने हताश होकर आत्महत्या कर ली। जिन लोगों ने स्कूल में छात्रा को घुसने नहीं दिया उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आने में 5 मिनट देर हुई तो क्या हो गया, परीक्षा देने दिया जाना चाहिए। राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष को कहीं बोलने नहीं देती। लोकसभा, राज्यसभा या विधानसभा, सभी जगह वह विपक्ष को दबाती है। उन्होंने शराब को लेकर सवाल उठाया और कहा कि आज बिहार में शराब कहां से आ रही है? राज्य के बॉर्डर पर सरकार के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.