पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर मदरसा शिक्षकों ने लगाई गुहार
सीवान, अगस्त 1 -- सीवान, हिसं। बिहार के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त अनुदानित मदरसा एवं संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का पिछले पांच माह से वेतन लंबित रहने से उनमें सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। शिक्षकों का कहना है कि जांच के नाम पर वेतन भुगतान रोक दिए जाने से उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर मदरसा व संस्कृत विद्यालय कर्मियों में आक्रोशवेतन की लंबित स्थिति शिक्षकों ने बताया कि लगातार पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, इलाज, बैंक ऋण की किस्तों का भुगतान तथा दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय तक वेतन लंबित रहने से शिक्षको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.