पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर डीईओ को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया, अगस्त 8 -- बायसी, एक संवाददाता। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड एवं संस्कृत शिक्षा बोर्ड से संबद्ध तथा बिहार सरकार से अनुदानित मदरसों और संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में मदरसा टीचर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन पूर्णिया के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रवक्ता रशीद बेलाल ने बताया कि सरकार द्वारा अनुदानित संस्थानों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और सभी जिलों की जांच रिपोर्ट भी शिक्षा विभाग को मिल चुकी है। इसके बावजूद अब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। संघ के अध्यक्ष महमूदुल हसन रहमानी ने कहा कि लगातार पांच माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हजारों शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और उनके परिवार गंभीर आर्थिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.