पांच माह से लाभांश नहीं आया, कोटेदार परेशान
बाराबंकी, मई 14 -- रामनगर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण करने वाले कोटेदार इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कोटेदारों का कहना है कि पिछले करीब पांच माह से उन्हें लाभांश की राशि नहीं मिली है, जिससे दुकान संचालन का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। कोटेदारों ने बताया कि पहले राशन की बोरियां जमा होने पर उन्हें बेचकर कुछ अतिरिक्त आय हो जाती थी, जिससे बिजली बिल, दुकान का किराया, मजदूरी और अन्य खर्च पूरे हो जाते थे लेकिन अब बोरियों की व्यवस्था भी बदल गई है। उसे गेहूं खरीद के लिए देना पड़ रहा है। जिससे वह आय पूरी तरह बंद हो गई है। कोटेदारों का कहना है कि सरकार की ओर से मिलने वाला लाभांश समय पर न आने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। कई दुकानदारों को उधार लेकर दुकान का संचालन करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि राशन वितरण का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.