पांच माह से लापता व्यक्ति का जंगल में मिला कंकाल
रुद्रपुर, अक्टूबर 5 -- खटीमा, संवाददाता। पांच माह से लापता एक व्यक्ति का कंकाल किलपुरा रेंज के जंगल में रजना गोठ में मिला। उसकी मौत वन्यजीव के हमले में होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि रविवार शाम रजना गोठ में कंकाल मिला था। कंकाल के आसपास कपड़े भी मिले थे। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। उन्होंने बताया कि कंकाल नौगवांनाथ के 58 वर्षीय विजेंद्र सिंह राणा का था। वह मानसिक रूप से परेशान था। घर वालों ने बताया कि उसके लापता होने के बाद जंगल में कोई खोजबीन नहीं की गई थी, इसलिए उसका पता नहीं चल सका था। उन्होंने बताया कि कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर उसकी बेटी ने शिनाख्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.