पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर कर्मियों ने सीएस दफ्तर घेरा
रांची, जून 19 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल में पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज एनआरएचएम कर्मी और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर जुटकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं में काम कर रहे हैं, लेकिन पांच महीने से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है। कई कर्मचारियों ने बताया कि घर का खर्च चलाने में परेशानी हो रही है, फिर भी वे अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अनुबंध-कर्मचारियों का राज्यव्यापी धरना, महीनों से नहीं मिला मानदेय प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि मानदेय भुगतान को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.