पांच माह से बंद पड़ी सोलर जलमीनार, लच्छीपुर के 50 परिवारों पर पेयजल संकट
जमशेदपुर, जून 24 -- पटमदा: पटमदा प्रखंड के लच्छीपुर गांव स्थित हरि मंदिर के समीप बनी सोलर संचालित जलमीनार पिछले पांच महीनों से खराब पड़ी है। जलमीनार बंद रहने से गांव के करीब 50 परिवारों के समक्ष पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों को फिलहाल गांव के समीप स्थित विद्यालय के चापाकल तथा अन्य लोगों के निजी चापाकलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पेयजल के लिए रोजाना दूसरे स्थानों से पानी लाने की मजबूरी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार की खराबी की जानकारी जल सहिया, उपमुखिया, मुखिया तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।बुधवार को गांव के लोगों ने खराब पड़ी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.