पांच माह से एमडीएम की राशि अटकी, उधार देने से दुकानदारों ने खड़े किए हाथ
सासाराम, सितम्बर 21 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए चल रही मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) की व्यवस्था इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रही है। करीब पांच माह से एमडीएम की राशि नहीं मिलने से प्रधानाध्यापकों पर उधारी का बोझ बढ़ता जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने भी अब और उधार में राशन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। दूसरी ओर, भोजन बनाने वाले रसोइयों को भी पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे पर्व-त्योहार के बीच उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.