भदोही, मार्च 25 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित वार्ड नंबर छह नेतानगर से मनापुर जाने वाली मार्ग पर बिछी गिट्टियां पांच में ही उखड़कर बिखर गई है। गिट्टियां उखड़ने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पांच माह में ही सड़क का क्षतिग्रस्त होना कार्यदायी संस्था की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहा है। भ्रष्टाचार का ऐसा ग्रहण लगा कि पांच माह में ही गिट्टियां उखड़कर मानों गायब हो गई है। करीब बीस मीटर तो ऐसा लगता है कि मानों सड़क की कालिक तक गायब हो गई है। गिट्टियां उखड़ने के साथ ही डामर तक गायब हो गया है। स्थानीय लोगों की माने तो पांच वर्ष पूर्व नेतानगर से मनापुर होते हुए निगोह कुसा मार्ग को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी मार्ग पर मरम्मत कार्य हुआ था। मरम्मत होने पर लोगों में उम्मीद जगी कि अब जलजमाव संग गड्डों से निज...