आगरा, जून 7 -- वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन के निर्देशन में आगरा रेल मंडल में अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जनवरी से मई 2025 तक 747 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा है। ये वेंडर ट्रेनों और रेलवे परिसरों में बिना अनुमति के खाद्य पदार्थ और अन्य सामान बेच रहे थे। आरपीएफ द्वारा की गई मासिक कार्रवाई में जनवरी में 95, फरवरी में 57, मार्च में 177, अप्रैल में 269 और मई में 149 वेंडरों को पकड़ा गया। मंडल में गठित तीन आरपीएफ टीमों ने यह कार्रवाई की है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य घटिया गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री, ओवर चार्जिंग और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर रोक लगाना है। अभियान आगे भी जारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.