पांच माह में आबकारी विभाग ने कराई 725 एफआईआर, 730 आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- दिल्ली में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने इस वर्ष अप्रैल से अगस्त माह तक अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के मामलों में 725 एफआईआर दर्ज कर 730 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान अवैध शराब लेकर जा रहे 197 वाहनों को जब्त किया गया है और 2.20 लाख शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार अवैध शराब को रोकने के लिए अभियान चला रही है। इसी उद्देश्य से दिल्ली सरकार एक प्रभावी आबकारी नीति जल्द लाने जा रही है。
प्रवर्तन गतिविधियों की स्थिति आबकारी विभाग के अनुसार दिल्ली की भौगोलिक सीमाएं पड़ोसी राज्यों से जुड़ी होने के कारण यहां करीब 70 छोटे-बड़े प्रवेश मार्ग हैं। इन मार्गों के जरिए अवैध शराब की तस्करी की संभावना बनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.