बाराबंकी, मई 14 -- त्रिवेदीगंज(बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जौरास ग्राम पंचायत के मजरे भित्ती का पुरवा गांव में बुधवार की देर रात एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। पांच माह पूर्व ही हुई थी शादी। विवाहिता की मौत की खबर लगते ही परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहंुचकर फॉरेसिंक टीम ने जांच पड़ताल की। भित्ती का पुरवा गांव में बुधवार की देर रात कुलदीप की पत्नी प्रीति (20) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। प्रीति का विवाह बीते पांच माह पूर्व दिसंबर में हुआ था। प्रीति का शव मकान के दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे से बंधे फंदे के सहारे लटका मिला। यह भी पढ़ें- शादी के दो माह बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी शादी के महज पांच महीने बाद हुई इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल की, फोरेंसि...