पांच माह बाद भी 33 हजार बच्चों को नहीं मिली पाठ्य पुस्तकें
नवादा, अगस्त 31 -- जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 33 हजार बच्चों की पढ़ाई पाठ्य पुस्तकों के अभाव में प्रभावित हो रही है। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए पांच माह बीत चुके हैं, लेकिन पहली से आठवीं कक्षा तक के 25 फीसदी बच्चों को अब तक नई पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, नवादा की ओर से अप्रैल में करीब 75 फीसदी बच्चों के लिए ही किताबें उपलब्ध कराई गई थीं। उपलब्ध कराई गई पुस्तकों का स्कूलों में वितरण भी कर दिया गया है। वहीं, शेष बच्चों को किताबें मिलने का इंतजार है।
पुस्तकों का वितरण जिले के 1665 प्रारंभिक स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक तीन लाख से अधिक बच्चे नामांकित हैं। इनमें प्राइमरी और मिडिल स्कूल दोनों शामिल हैं। चालू शैक्षणिक सत्र में पुस्तक प्रकाशन की ओर से जिले को करीब 2 लाख 53 हजार पाठ्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.