बोकारो, अप्रैल 12 -- बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत सिक्स यूनिट आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सीमा देवी के निधन के बाद रिक्त पद को अभी तक नहीं भरा गया है। बीडीओ सह सीडीपीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बीते 13 नवंबर को ही ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 26 आवेदन दिये गये जिनमें से 17 आवेदन पोषक क्षेत्र से बाहर होने के कारण रद्द कर दिये गये। 9 आवेदनों में से 4 की योग्यता स्नातकोत्तर थी जिसे विचार करने के लिए रखा गया था परंतु किसी एक का चयन अबतक नहीं किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...