मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटरा थाना क्षेत्र के माधोपुर से पिछले वर्ष अक्टूबर में रामचंद्र राय का सात वर्षीय पोता अर्णव लापता हो गया था। उसका अबतक सुराग नहीं मिला है। उसकी बरामदगी की मांग को लेकर बुधवार को रामचंद्र राय एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को आवेदन देकर बताया कि पुलिस कार्रवाई करने में शिथिलिता बरत रही है। उनका पोता जीवित भी है या नहीं, इसका अबतक पता नहीं लगा है। उन्होंने मामले में गांव की एक महिला पर आरोप लगाया था। बताया कि लापता होने के बाद नदी किनारे जहां पर उनके पोता का कपड़ा मिला था, वहां पर आरोपित महिला मौजूद थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने उनके पोते की बरामदगी और आरेापितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.