बांदा, दिसम्बर 26 -- बांदा। पांच माह बाद भी दुष्कर्म पीड़िता को घोषित आर्थिक सहायता नहीं मिली है। इससे उसके इलाज को लेकर परेशानी बढ़ गई है। वहीं शुक्रवार को भागीदारी पार्टी के बुंदेलखंड अध्यक्ष अच्छेलाल प्रजापति ने पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को बताया कि थाना कालिंजर के एक गांव निवासिनी छह वर्षीय बालिका के साथ 25 जुलाई को पड़ोसी अंकित धुरिया पुत्र बाबू ने दुष्कर्म किया था। आज भी बच्ची का इलाज कानपुर में चल रहा है। उसका शीघ्र एक आपरेशन और होना है। घोषित आर्थिक सहायता दस लाख रुपये पांच माह बाद भी न मिलने पर इलाज में दिक्कत हो रही है। जल्द आर्थिक सहायता दिलाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.