पांच माह बाद पकड़ा गया धान चोर
गंगापार, जून 1 -- पांच माह पहले धान के गोदाम से धान की बोरियों को उठा ले जाने वाले उचक्के को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत धान के गोदाम में पीछे से ताला तोड़ बोरियां उठा ले जाने में दो लोगों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत था। इन्ही में से एक आशीष भारतीया निवासी जनुआडीह को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के महजुदवा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.