पांच माह पीछे चल रही स्पोर्ट्स सिटी की बिजली लाइन शिफ्टिंग
गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना में विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य निर्धारित समयसीमा से पांच माह पीछे चल रहा है। आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी एवं 11 केवी की बिजली लाइनों को भूमिगत करने की परियोजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मानबेला के पास विकसित की जा रही स्पोर्ट्स सिटी परियोजना में विभिन्न भूखंडों पर निर्माण कार्य के बीच भटहट एवं सिक्टौर फीडर से गुजर रही हाईटेंशन और लो-टेंशन विद्युत लाइनें बड़ी बाधा बनी हुई हैं। इन लाइनों को शिफ्ट करने के लिए जीडीए ने एक करोड़ 54 लाख 28 हजार रुपये की परियोजना स्वीकृत कर 27 अगस्त 2025 से कार्य शुरू कराया था।
कार्य में देरी के कारण इसे 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.