सीतापुर, मार्च 14 -- सिधौली, संवाददाता। बिसवां मार्ग स्थित शारदा सहायक नहर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी पांच माह की बच्ची को नहर में फेंक दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नहर में कूदकर बच्ची को निकाल कर सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बिसवां हुसैनगंज निवासी मृतक बच्ची के बाबा चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उसकी बहू वंदना कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जिसके बाद वह अपनी पांच माह की बेटी काव्या को लेकर शारदा सहायक नहर पहुंची। कुछ देर वह नहर किनारे खड़ी रही इस बीच अचानक उसने बच्ची को नहर में फेंक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में नहर में कूद कर बच्ची को बाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.