सीतापुर, मार्च 15 -- सिधौली, सीतापुर (संवाददाता)। बिसवां मार्ग स्थित शारदा सहायक नहर में एक महिला ने अपनी पांच माह की मासूम बच्ची को फेंक दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नहर में कूदकर बच्ची को बाहर निकाला और सीएचसी सिधौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। बिसवां हुसैनगंज निवासी मृतक बच्ची के दादा चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उनकी बहू वंदना कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी दौरान वह अपनी पांच माह की बेटी काव्या को लेकर शारदा सहायक नहर के किनारे पहुंची और कुछ देर वहां खड़ी रही। अचानक उसने बच्ची को नहर में फेंक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल नहर में छलांग लगाकर बच्ची को बाहर निकाला और फौरन सीएचसी पहुंचाया, लेकिन त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.