पांच माह की बच्ची को दूध में जहर देकर मारने का आरोप, सास- पति पर केस
सीवान, जून 29 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड के बर्तवलिया गांव में शुक्रवार की शाम पांच माह की मासूम दुधमुंही बच्ची की संदिग्ध मौत मामले पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की है। ममता को कलंकित करने वाले इस सनसनीखेज मामले में मृत बच्ची की मां पुतुल देवी ने अपने ही पति राजू यादव और सास पर दूध में जहर देकर हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृत बच्ची के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शुक्रवार की देर शाम अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई। आनन-फानन में बच्ची का अंतिम संस्कार कर शव को मिट्टी में दफा दिया गया। लेकिन शनिवार को तब नया मोड़ आ गया, जब मां पुतुल देवी ने न्याय की गुहार लगाते हुए पति और सास के खिलाफ हत्या की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.