हल्द्वानी, मार्च 3 -- हल्द्वानी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिनों तक अपने निजी कार्यक्रम के तहत नैनीताल में रहेंगे। गुरुवार पांच मार्च को दोपहर एक बजे वह पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से उनका काफिला कार से भीमताल पहुंचेगा। रात यहीं रुकने के बाद अगली सुबह छह मार्च को सुबह दस बजे मल्ला रामगढ़ के लिए रवाना होंगे। रामगढ़ ब्लॉक के सतखोल में बने श्री राम चंद्र मिशन हिमालयन आश्रम में वह आठ मार्च की सुबह तक रहेंगे। इसके बाद उनकी दिल्ली के लिए वापसी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...