पूर्णिया, मई 30 -- केनगर, एक संवाददाता। भू विवाद एवं अन्य समस्या के समाधान को लेकर केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित सदभावना सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व कर्मचारी सुमन कुमार एवं केनगर पुलिस पदाधिकारी रुपाली कुमारी द्बारा संयुक्त रूप से किया गया। राजस्व कर्मचारी सुमन कुमार ने बताया कि कुल 10 मामलों में से 5 मामले का निष्पादन किया गया है। साथ ही शेष मामले की सुनवाई अगले जनता दरबार में किया जाएगा। वहीं पुलिस पदाधिकारी रुपाली कुमारी ने पक्षकारों को निर्देश दिया कि फैसले के विरुद्ध कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं करेंगे। शांति भंग होने की स्थिति में जांच में दोषी पाए जाने वाले पक्षकारों के विरुद्ध एक पक्षीय कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में तीन मामलों की सुनवा...