वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्माइल मुनिया और वैश्य महिला समाज के तत्वावधान में शनिवार को गुरुधाम स्थित एक होटल में आयोजित 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम महिलाओं के प्रति प्रेम और सम्मान को समर्पित रहा। इसमें पांच उन माताओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने बच्चों की परवरिश के लिए किसी काम को छोटा नहीं समझा। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अंजलि अग्रवाल ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां वात्सल्य से पूर्ण होती है। संचालन सचिव सुशीला जायसवाल और धन्यवाद निशा अग्रवाल ने किया। जयंती, रेखा, रीता, शालिनी, संगीता, विनीता ने वंदना प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रम सरोज राय, रेणु कैला, नीलू, रागिनी शाइस्ता ने मनोरंजक खेल कराए। इंदु, मिथिलेश और खुशबू ने कव...