मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुरौल, एक संवाददाता। पटना से पांच महीने पहले अगवा 17 साल की किशोरी को पुलिस ने मंगलवार की रात लौतन गांव में छापेमारी कर बरामद कर लिया। वहीं, आरोपित मुर्गा व्यवसायी सकरा थाना क्षेत्र के लौतन निवासी प्रकाश पोद्दार (52) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर किशोरी के पिता ने मंगलवार को सकरा थाना में केस दर्ज कराया था, जिसमें प्रकाश पोद्दार को आरोपित किया था। इसमें पुत्री को बहला-फुसलाकर और डरा धमकाकर भगा लेने का आरोप लगाया है। आरोपित पहले से शादीशुदा है। किशोरी द्वारा घर जाने की बात कहने पर उसे हत्या की धमकी देता था। आर्म्स और लूटकांड में प्रकाश पोद्दार जेल जा चुका है। पिता ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले पुत्री की मोतिहारी जिले के चकिया वार्ड 12 निवासी अनिल चौधरी के साथ शादी कराई थी। शादी के बाद दामाद और पुत...