प्रयागराज, अप्रैल 25 -- बिना किसी सूचना के 25 नवम्बर 2025 से अनुपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति पंजिका पर ओवरराइटिंग कर हस्ताक्षर बनाने के आरोप में कम्पोजिट विद्यालय मधेशा विकास खंड कौड़िहार की सहायक अध्यापिका वन्दना द्विवेदी को बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने निलंबित कर दिया। शनिवार सबह 10:48 बजे स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे बीएसए ने उपस्थिति पंजिका में देखा कि वन्दना द्विवेदी बिना किसी सूचना के 25 नवम्बर से लगातार विद्यालय से अनुपस्थित चल रही हैं। इसके पूर्व भी कई वर्षों से विद्यालय से अनुपस्थित हैं परन्तु उपस्थिति पंजिका पर ओवर राइटिंग कर हस्ताक्षर बनाया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए कम्पोजिट विद्यालय चिलौडा सहसों से सम्बद्ध कर दिया है। इस मामले की जांच के लिए खंड शिक्ष...