औरैया, जून 10 -- दिबियापुर, संवाददाता। जनवरी में हुए चर्चित अनुज उर्फ छोटू हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश टिल्लू ठाकुर उर्फ ऋषभ भदौरिया को बुधवार को दिबियापुर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- 25 हजार का इनामी हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार थाना दिबियापुर क्षेत्र के कंप्रेशर तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान औरैया की ओर से बाइक पर आता एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो समाधान पुरवा से कंचौसी रोड पर खुद को घिरता...