प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। फाफामऊ के चंदापुर में आदर्श कोल्ड स्टोर के ढहने से मारे गए चार मजदूरों और घायल हुए बिहार के सहरसा जिले के लोगों के वारिसों के अब तक आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति डीएम कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। प्रयागराज डीएम कार्यालय की ओर से सहरसा के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुमन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया पूरी की जा सके। हादसा 23 मार्च को हुआ था。

दिशानिर्देश भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय और जिला आपदा कार्यालय के पत्रों के क्रम में आदर्श कोल्ड स्टोर हादसे जान गंवाने वाले व्यक्तियों और उनके वारिसों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की गई थी। अब सहायता राशि के भुगतान के लिए आवश्यक अभिलेख उ...