हल्द्वानी, मार्च 31 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के बाहर से पांच माह पहले हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि बाइक की तलाश लगातार जारी थी। इंद्रानगर निवासी सुजीत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 14 अक्तूबर 2025 को वह और उनकी पत्नी अपने आठ दिन के बच्चे को उपचार के लिए एसटीएच ले गए थे। बाइक को सड़क किनारे पार्किंग में खड़ा करके इमरजेंसी की ओर चले गए। जब वापस लौटे तो देखा कि बाइक वहां पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक को सुराग नहीं लगा। पुलिस को मामले में तहरीर दी थी। एसएचओ विजय मेहता का कहना है कि पांच महीने पहले वह यहां पर तैनात नहीं थे। दो दिन पहले ही पीड़ित ने उनसे मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.