मेरठ, नवम्बर 30 -- पांच महीने पहले किए गए ऑपरेशन के बाद महिला की तबियत बिगड़ने पर एप्सनोवा अस्पताल में परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत करते हुए मामला शांत कराया। नंगलाशेखू गांव निवासी सरविन ने पांच महीने पूर्व अपनी 35 वर्षीय पत्नी शबनम का एप्सानोवा अस्पताल में पित्त की थैली का ऑपरेशन करवाया था। परिजनों ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत यह ऑपरेशन डॉक्टर आरिफ ने किया था। ऑपरेशन के बाद से ही टांकों में सूजन व पस लगातार बह रहा है। जिसके चलते सरविन कई बार अपनी पत्नी शबनम को लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अस्पताल की तरफ से महिला को दवाईयां खाने की सलाह दी गई। इसके बाद भी महिला की तबियत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को सरविन अपनी पत्नी शबनम को अस्पताल लेकर पहुंचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.