पांच महीने, 48 हजार चालान और 8.58 करोड़ की वसूली
हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- हल्द्वानी । सड़कों पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर दौड़ने वाले वाहन चालकों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी घेराबंदी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत माह अगस्त तक चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में हल्द्वानी सम्भाग ने रिकार्ड कार्रवाई की है। सम्भाग के पांचों प्रमुख क्षेत्रों हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर और टनकपुर में प्रवर्तन दलों, इंटरसेप्टर, टास्कफोर्स और बाइक स्क्वॉड ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। विभाग ने मात्र पांच महीनों में 48,407 चालान किए और करीब 8.58 करोड़ रुपये का प्रशमन शुल्क वसूलकर सरकारी खजाने में जमा कराया। गंभीर लापरवाही और परमिट-दस्तावेजों के अभाव में 3,168 वाहनों को सीज किया गया।आरटीओ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि गत वर्ष की इसी अवधि में 38,448 चालान हुए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.