हरिद्वार, मार्च 30 -- रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित सैनिक सम्मेलन में जिलेभर से पहुंचे पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान पांच महिला कर्मियों समेत 41 जवान भी सम्मानित किए गए। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिससे पुलिस व्यवस्था और प्रभावी बन सके। इस मौके पर कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष के समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए। आखिर में जटिल अपराध के खुलासे और फ्रेंडली पुलिसिंग के जरिए जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाने वाले 41 पुलिसकर्मियों को 'पुलिस मैन और वूमेन ऑफ द मंथ' से सम्मानित किया गया।जनता से मधुर व्यवहार रखने के निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.