चंदौली, मार्च 9 -- चकिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के गांधी पार्क परिसर में पीपी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की ओर से सशक्त होती भारत की बेटियां विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव सहित समाजसेविका डॉ. गीता शुक्ला ने किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच महिलाओं को नारी प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में डॉ. सुधा सिंह, डॉ. उजाला चौधरी और मीनाक्षी शर्मा, पुलिस सेवा में उपनिरीक्षक खुशबू यादव तथा समाज सेवा के क्षेत्र में अनीता शर्मा को अंगवस्त्रम, स्मृतिचिह्न और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, कैलाश प्रसाद जायसवाल, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.