पीलीभीत, जून 5 -- पीलीभीत। पर्यटन के लिए चिन्हित गांव में से सेल्हा और मटईया लालपुर में समूह की दीदियों के साथ स्वत: रोजगार की उपायुक्त वंदना सिंह, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सीपी त्रिवेदी ने बैठक लेकर रोजगारपरक प्रशिक्षण कराने, केला के रेशे से उत्पाद बनाने, होगला घास से तैयार उत्पादों में गुणवत्ता लाने पर विचार विमर्श किया। नाबार्ड के एफपीओ का विजिट और क्षेत्र में संबंधित के पीजी बनाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि जनपद से पांच महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर भेजा जाएगा। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक रवि कुमार, डीसी पर्यटन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...