देवघर, जनवरी 11 -- मारगोमुंडा। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की शाम परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण शिविर आयोजित हुई। शिविर के दौरान डॉ.आशा और स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर पांच महिलाओं का स्वास्थ्य जांच करने के उपरांत सफल बंध्याकरण किया। बंध्याकरण के बाद बंध्याकरण किए गए महिलाओं के परिजनों को चिकित्सक द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर बीपीएम रत्नेश कुमार, एएनएम लाजवंती कुमारी, प्रमिला कुमारी, सोनी कुमारी, मोनी खातून, सुमित्रा रक्षित, सबिहा खातून आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.